नई दिल्ली। होटल चेन OYO के नए विज्ञापन ‘भगवान हर जगह है, और OYO भी’ को लेकर सनातन धर्म (Sanatan Dharma) के लोग भड़क गए हैं। इस विज्ञापन को लेकर लोगों ने इसे आस्था का अपमान और भगवान की तुलना में गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है।
पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
सोशल मीडिया पर #BoycottOYO ट्रेंड कर रहा है और कई धार्मिक संगठनों ने OYO से बिना शर्त माफी की मांग की है। यह विज्ञापन व्यापक रूप से आलोचना का शिकार हो गया है, क्योंकि इसे सनातन धर्म (Sanatan Dharma) की भावनाओं के खिलाफ माना जा रहा है।
OYO का ये विज्ञापन विवादों में घिरेगा
फिर कंपनी की बढ़िया मार्केटिंग होगी
विज्ञापन का मैसेज है:
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
“भगवान हर जगह है और OYO भी” pic.twitter.com/WZOBgkovx6
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) February 21, 2025
विरोध प्रदर्शन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
धार्मिक संगठनों का कहना है कि OYO ने इस विज्ञापन में भगवान की तुलना एक होटल सेवा से की, जो अनुचित और असंवेदनशील है। इसके खिलाफ सख्त विरोध प्रदर्शन होने की संभावना है, और कुछ संगठनों ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
पढ़ें :- राज्यपाल का पदभार संभलाते ही ब्रज मोहन बोले- भाजपा संगठन को ओडिशा में मजबूत करेंगे, BJD ने उठाए सवाल
OYO की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई
इस विवाद के बीच, OYO की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है, जिससे कंपनी की स्थिति और भी मुश्किल हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या OYO इस विवाद को शांत करने के लिए कदम उठाएगा या इससे उसके ब्रांड पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
OYO की ओर से समाचार पत्रों में एक फुल पेज विज्ञापन दिया गया है। इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है – भगवान हर जगह हैं, और नीचे छोटे फॉन्ट में लिखा है- और OYO भी। इसी कोट को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यूजर्स इस विज्ञापन को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन की फोटो शेयर कर रहे लोग
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर @upmita नाम के एक यूजर ने इस विज्ञापन का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- Oyo is equal to भगवान, मतलब क्या खाकर ये वाले घनघोर क्रिएटिव आईडिया लाते हैं लोग। इसके साथ ही पोस्ट में ओयो को टैग भी किया है। वहीं @govindprataps12 नाम के एक यूजर ने लिखा है – ओयो का ये विज्ञापन विवादों में घिरेगा। फिर कंपनी की बढ़िया मार्केटिंग होगी। विज्ञापन का मैसेज है – भगवान हर जगह है और ओयो भी।