1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ के सुपरहिट गाने पर बवाल, 8 लाख की रॉयल्टी पर तनिष्क बागची ने उठाया सवाल

बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ के सुपरहिट गाने पर बवाल, 8 लाख की रॉयल्टी पर तनिष्क बागची ने उठाया सवाल

बॉलीवुड फिल्म 'सैयारा' का सुपरहिट टाइटल ट्रैक इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में है। जिस गाने ने रिलीज के बाद लाखों करोड़ो लोगों के दिलों में जगह बनाई, अब वही गाना रॉयल्टी विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गया है। 'सैयारा' के टाइटल ट्रैक (Saiyaara Title Song Controversy) को लेकर म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) और यशराज films यानी YRF के बीच रॉयल्टी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ का सुपरहिट टाइटल ट्रैक इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में है। जिस गाने ने रिलीज के बाद लाखों करोड़ो लोगों के दिलों में जगह बनाई, अब वही गाना रॉयल्टी विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गया है। ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक (Saiyaara Title Song Controversy) को लेकर म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) और यशराज films यानी YRF के बीच रॉयल्टी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन इस खास मौके पर जश्न की जगह विवाद ने सुर्खियां बटोर लीं।

पढ़ें :- फिल्म के सेट से लीक हुआ वीडियो, ‘शक्ति शालिनी’ की स्टारकास्ट का BTS इंटरनेट पर वायरल

दरअसल, शनिवार को सैयारा की फर्स्ट एनिवर्सरी पर तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) ने एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि फिल्म के चर्चित टाइटल ट्रैक के लिए उन्हें केवल अब तक सिर्फ 8 लाख रुपये की रॉयल्टी मिली है। जबकि इस गाने के लिए उन्होंने जान लगा दी थी। प्रोडक्शन से लेकर कंपोजिशन तक, गीतकार और गायकों के साथ काम करना, रिकॉर्डिंग, वोकल ट्यूनिंग, साउंड, अरेंजमेंट- उन्होंने हर छोटी-बड़ी चीज की जो इसके लिए मायने रखी थी वह किया। उन्होंने कहा कि गाने की फीस का बड़ा हिस्सा प्रोडक्शन, रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग जैसे कामों में खर्च हो गया। तनिष्क के मुताबिक, इतने बड़े हिट गाने के लिए मिली रॉयल्टी काफी कम है।

तनिष्क के इस दावे के बाद मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद यशराज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों को खारिज किया। प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर सलान निजामी ने मिलकर बनाया है और गाने से जुड़ी रॉयल्टी सभी क्रिएटर्स के बीच एग्रीमेंट के अनुसार बांटी गई है। YRF ने यह भी साफ किया कि सभी कलाकारों और म्यूजिक टीम को उनके कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक भुगतान समय पर किया गया है। वहीं, बयान सामने आने के कुछ समय बाद तनीष्क बागची ने अपना सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया।

बता दें कि ‘सैयारा’ में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आए थे और अनीत पड्डा की यह पहली लीड फिल्म थी। । जो 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म और इसके गानों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था।

रिपोर्ट : कल्पना पांडेय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...