1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘नीतीश कुमार के लिए तख्तापलट इस बार आसान नहीं’, बिहार में सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

‘नीतीश कुमार के लिए तख्तापलट इस बार आसान नहीं’, बिहार में सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

Bihar Political Crisis : बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल लगातार तेज है और सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एक बार फिर पलटी मारने की संभावना नजर आ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना सकते हैं। इस अटकलों के बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

सूत्रों की माने तो तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा है कि नीतीश कुमार के लिए तख्तापलट इस बार आसान नहीं होने वाला है। तेजस्वी का यह बयान उनकी पार्टी आरजेडी के विधायकों और नेताओं के साथ बैठक में सामने आया है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने भी कहा है कि उनके पास बहुमत का आंकड़ा है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि गठबंधन टूटने की सूरत में राजद की ओर से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज दिन में एक बजे सरकार बनाने का दावा किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया गया है। आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल के 114 विधायकों के साथ जीतन राम मांझी के 4 विधायकों को भी अपने पाले में करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी ओर एआईएमआईएम के एक और एक निर्दलीय विधायक के दम पर बहुमत के आंकड़े 122 से दो सीटें कम, यानी 120 सीटों पर महागठबंधन पहुंच जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...