1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, जवानों के वाहन पर किया आईईडी ब्लास्ट, 9 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, जवानों के वाहन पर किया आईईडी ब्लास्ट, 9 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया। इस नक्सली हमले में 9 जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं, कई जवान घायल हैं...

By शिव मौर्या 
Updated Date

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया। इस नक्सली हमले में 9 जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं, कई जवान घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

पढ़ें :- भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की ज़रूरत नहीं, मोदी जी को उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए: राहुल गांधी

बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे। इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं जिसके चलते नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बीजापुर IED विस्फोट पर कहा, नक्सलियों के खिलाफ जब-जब बड़े ऑपरेशन किए जाते हैं वे इस तरह की कायराना हरकत करते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खिलाफ जो कदम उठा रही है उसे और तेज करेगी। सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है, इनके खिलाफ कठोरता से कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

पढ़ें :- CWG 2026: भारत को मुक्केबाजी में मिला एक और स्वर्ण पदक, प्रीति के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने जीता गोल्ड

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...