Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Cricketer Baba Mahakal: नीतीश राणा और युजवेंद्र चहल सहित पांच क्रिकेटर पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार ,भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद

Cricketer Baba Mahakal: नीतीश राणा और युजवेंद्र चहल सहित पांच क्रिकेटर पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार ,भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद

By अनूप कुमार 
Updated Date

Cricketer Baba Mahakal :  आस्था और भक्ति के प्रचीन केंद्र विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार सुबह भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा, युजवेंद्र चहल, राहुल तेवतिया, सुमित कुमार और अमित कुमार ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। सभी क्रिकेट खिलाड़ी सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए।

पढ़ें :- महाकाल के दर्शन से टीम इंडिया ने की नए साल की शुरुआत, खिलाड़ी भस्म आरती में हुईं शामिल

क्रिकेटरों ने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान सभी बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। खिलाड़ियों ने हाथ जोड़कर भगवान का नमन किया और जाप करते रहे। आरती संपन्न होने के बाद मंदिर की देहरी से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। पुजारियों के माध्यम से भगवान को जल भी अर्पित किया।

नीतीश राणा ने बताया कि वे बचपन से यहां आते रहे हैं और जीवन में किसी भी उलझन के समय महाकाल के दर्शन से शांति मिलती है। खिलाड़ियों ने मंदिर की व्यवस्था और सुविधाओं की भी सराहना की।

भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल इससे पहले जून 2026 में भस्म आरती में हिस्सा लिया था। दर्शन के बाद चहल ने कहा कि वापस आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। युजवेंद्र ने मंदिर में मिलने वाली सुविधाओं की तारीफ की।

मंदिर समिति ने किया  सम्मान
दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

 

Advertisement