1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, सपा नेता बैजू यादव के कैंप कार्यालय पर श्रद्धा–संकल्प का संगम

सोनौली में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, सपा नेता बैजू यादव के कैंप कार्यालय पर श्रद्धा–संकल्प का संगम

सोनौली में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, सपा नेता बैजू यादव के कैंप कार्यालय पर श्रद्धा–संकल्प का संगम

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 10, जानकी नगर स्थित समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव के कैंप कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को हर्ष, श्रद्धा और पूर्ण गरिमा के साथ मनाई गई।

पढ़ें :- आदर्श जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

जयंती समारोह में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और नगर के सम्मानित नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने कार्यक्रम को भव्यता और ऐतिहासिक रूप प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और दो मिनट के मौन के साथ हुई। इसके बाद केक काटकर अंबेडकर जयंती का उत्सव मनाया गया। उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव ने कहा,

“डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर नागरिक को अधिकार, सम्मान और बराबरी की ताकत दी। उनका संघर्ष और त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके विचारों को व्यवहार में उतारना होगा।”

पढ़ें :- सपा किसी भी हालत में BJP को चुनौती देने की स्थिति में नहीं, अखिलेश यादव का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना 2047 तक सच होता नहीं दिखता: केशव मौर्य

उन्होंने समाज में भाईचारा, समरसता और जागरूकता को मजबूत बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में मौजूद सभी नागरिकों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

सपा नेता विक्रम यादव, विजय यादव, राजू पटवा, राजेंद्र, बिष्णु, पशुपति कुमार, हरिराम यादव, रामअचल, सुदामा यादव, आमिर खान, कन्हैया, सूरज, रामायण यादव सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं सामाजिक प्रतिनिधि।

पढ़ें :- मेरठ में फिर दहले Delivery Boys, खराब सड़क के चलते ऑर्डर कैंसिल करने पर हुआ विवाद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...