1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CRPF के जवान को कांवड़ियों ने पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

CRPF के जवान को कांवड़ियों ने पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियों में कांवड़ियों की एक टोली ने सीआपीएफ के जवान की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। जवान डयूटी पर जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोग पर मूकदर्शक बने रहे। किसी भी यात्री की हिम्मत नहीं हुई कि वो कांवड़ियों से जवान को बचा लें। मारपीट के दौरान सीआरपीएफ जवान ने वर्दी भी पहन रखी थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियों में कांवड़ियों की एक टोली ने सीआपीएफ के जवान की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। जवान डयूटी पर जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोग पर मूकदर्शक बने रहे। किसी भी यात्री की हिम्मत नहीं हुई कि वो कांवड़ियों से जवान को बचा लें। मारपीट के दौरान सीआरपीएफ जवान ने वर्दी भी पहन रखी थी।

पढ़ें :- Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा..., लोग बोले- चमत्कार है

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम गौतम है। वह मिर्जापुर से मणिपुर जाने के लिए ब्रह्मपुत्र ट्रेन में सवार होने वाले थे। प्लेटफॉर्म पर पहले से ही कई कांवड़िए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी गौतम और कांवड़ियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद कांवड़ियों ने गौतम की पिटाई कर दी।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कोई भी जवान को बचाने के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद जवान ट्रेन में सवार होकर आगे के लिए निकल गया। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है और आरोपी कांवड़ियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों द्वारा सीआरपीएफ के जवान के साथ की गई मारपीट के संबंध में आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर पर उक्त कांवड़ियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

रिपोर्ट-सतीश सिंह

पढ़ें :- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, कई इलाकों में आगजनी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...