Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. एसटीएफ और हिमाचल पुलिस की कार्रवाई में हिमाचल का शातिर बदमाश देहरादून से गिरफ्तार

एसटीएफ और हिमाचल पुलिस की कार्रवाई में हिमाचल का शातिर बदमाश देहरादून से गिरफ्तार

By Sushil Sah 
Updated Date

देहरादून। हिमाचल प्रदेश पुलिस और उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए हिमाचल के एक शातिर अपराधी को देहरादून से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपी काफी समय से अपनी पहचान छिपाकर देहरादून के पटेलनगर इलाके में छिपा हुआ था। DGP ‘दीपम सेठ’ के निर्देश पर वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत एसटीएफ को यह कामयाबी हासिल हुई है।

पढ़ें :- रणक्षेत्र बनी दिल्ली की सड़कें, प्रदर्शन के दौरान आधी रात मचा भारी बवाल, पत्थरबाजी में कई पुलिसर्मी घायल

तमंचे के बल पर दी थी जान से मारने की धमकी

एसटीएफ के SSP ‘अजय सिंह’ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आयुष वेदांग शर्मा के रूप में हुई है। आपको बता दें कि आरोपी मूल रूप से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सनियाड, थाना मंडी सदर, जिला मंडी का निवासी था। आरोपी के खिलाफ बीती 9 जुलाई को मंडी के रहने वाले विनय कुमार शर्मा के घर में जबरन घुसने और परिजनों पर अवैध तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

देहरादून के पटेलनगर में दी दबिश

आरोपी के खिलाफ धारा 131, 133 BNS और 30 Arms Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। हिमाचल पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिला कि आरोपी उत्तराखंड के देहरादून में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि होते ही उत्तराखंड एसटीएफ और हिमाचल पुलिस ने संयुक्त रूप से पटेलनगर क्षेत्र में घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल, पुलिस की टीम इस आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है।

पढ़ें :- लखनऊ की मशहूर "शर्मा जी की चाय" के मालिक का बेटा हर्ष फायरिंग केस में गिरफ्तार
Advertisement