Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. सर्विस के नाम पर साइबर ठगी, वाराणसी में एयर प्यूरीफायर रिपेयर के बहाने 90 हजार उड़ाए

सर्विस के नाम पर साइबर ठगी, वाराणसी में एयर प्यूरीफायर रिपेयर के बहाने 90 हजार उड़ाए

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। साइबर ठगी का एक नया मामला वाराणसी में सामने आया है, जहां करीब 90 हजार रुपये की ठगी एयर प्यूरीफायर की मरम्मत कराने के नाम पर किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि साइबर जालसाजों ने खुद को सर्विस सेंटर का कर्मचारी बताकर पीड़ित से संपर्क किया। उसके बाद खराब एयर प्यूरीफायर को ठीक कराने का झांसा दिया।

पढ़ें :- ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में 12वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जालसाजों पर आरोप है कि बातचीत के दौरान उनलोगों ने मरम्मत और सर्विस चार्ज के नाम पर पीड़ित से ऑनलाइन भुगतान कराया। इसके बाद अलग-अलग रूप में उसके खाते से करीब 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब खाते से रकम निकलने की जानकारी पीड़ित को मिली तब उसे साइबर ठगी का पता चला।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस से की। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं पुलिस लगातार लोगों को सलाह दे रही है कि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की सर्विस के लिए इंटरनेट पर मिले अनजान नंबरों पर भरोसा न करें। कस्टमर केयर या सर्विस सेंटर का नंबर हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत माध्यम से ही प्राप्त करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें और न ही OTP, UPI PIN या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी शेयर करें।

पढ़ें :- BJP को धर्मेंद्र कश्यप ने किया टाटा-बाय-बाय, बोले- ‘पार्टी में घुटन होने लगी थी’
Advertisement