1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Cyclone Arnab Alert : ‘चक्रवात अर्नब’ ने धारण किया विकराल रूप, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Cyclone Arnab Alert : ‘चक्रवात अर्नब’ ने धारण किया विकराल रूप, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

'Cyclone Arnab' 2026 Update : पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात "अर्नब" ने भीषण रूप धारण कर लिया है। इस चक्रवात के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है। इससे पहले आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में चक्रवात के चलते से भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

‘Cyclone Arnab’ 2026 Update : पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात “अर्नब” ने भीषण रूप धारण कर लिया है। इस चक्रवात के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है। इससे पहले आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में चक्रवात के चलते से भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है।

पढ़ें :- Cyclone Arnab : सावधान! आ रहा तबाही का तूफान ‘अर्नब’, यूपी में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में मौजूद अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान “अर्नब” [उच्चारण: अर्नब] पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 22 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा है। आज, 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 05:30 बजे (IST) यह तूफान इसी क्षेत्र में, 15.9° उत्तरी अक्षांश और 84.8° पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था। यह विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 260 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 300 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 380 किमी दक्षिण, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 390 किमी पूर्व, बापटला (आंध्र प्रदेश) से 460 किमी पूर्व और श्री विजय पुरम (अंडमान द्वीप समूह) से 980 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

मौसम विभाग ने बताया कि इसके 27 अक्टूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ने और 28 अक्टूबर 2026 की सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है। यह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के निकट एक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में तट को पार करेगा। इस दौरान हवा की निरंतर गति 115-125 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों के साथ 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस चक्रवाती प्रणाली पर विशाखापत्तनम स्थित डॉप्लर वेदर रडार के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है।”

यूपी में बारिश बारिश की चेतावनी

चक्रवाती तूफान “अर्नब” के प्रभाव के कारण 28 से 31 अक्टूबर के बीच चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ समेत पूर्वांचल-अवध के क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में भी बारिश की चेतावनी दी गयी है। कोलकाता समेत दक्षिण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ लगातार बौछारें पड़ रही हैं। छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जैसे इलाकों में तेज बारिश की संभावना है।

पढ़ें :- IND vs NZ LIVE : न्यूजीलैंड करेगा पहले बल्लेबाजी, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, देखें- प्लेइंग इलेवन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...