लखनऊ। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने चक्रवात ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) से यूपी में मौसम काफी बिगड़ गया है। आधे से ज्यादा प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए हैं। दिन में अंधेरे जैसा माहौल है। आंधी जैसी हवाओं की वजह से कई जगह फसलें गिर गई हैं। खेतों में पानी भर गया है।
पढ़ें :- Cyclone Arnab : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' दी दस्तक ! इन 17 राज्यों में अगले 48 घंटे होगी आफत की बारिश
खराब मौसम की वजह से इन जिलों में स्कूलों में कर दी गई छुट्टी
कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 40 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बरसात हो रही है। हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। खराब मौसम की वजह से अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर और गोंडा में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवाती तूफान की वजह से यूपी, बिहार, एमपी और आसपास के राज्यों में मौसमी गतिविधियां तेज हुई हैं। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा, कमजोर होता जाएगा। इसका असर 27 सितंबर तक रहेगा। आज प्रदेश के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट है।
पेट्रोल टैंकर बहकर नदी के किनारे लटक गया
ललितपुर में लगातार हो रही बारिश से जामनी नदी उफान पर है। कुझान घाट के पास पुल डूब जाने से पानी के तेज बहाव में एक पेट्रोल टैंकर फंस गया। बहकर नदी के किनारे लटक गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से टैंकर को सुरक्षित बाहर निकाला। इलाके के खेतों में पानी भर गया। उड़द की फसल डूब गई।
पढ़ें :- Cyclone Arnab : बड़े विनाश के साथ मॉनसून की हो सकती है वापसी, साल का पहला चक्रवाती तूफान अर्नब 3 राज्यों में मचा सकता है भारी तबाही
पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा दिलवाया जाए : मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को खुद फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि बारिश से प्रभावित लोगों से तुरंत संपर्क किया जाए। पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा दिलवाया जाए। साथ ही, जलभराव वाले इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
अगले 4 दिनों में दिन का तापमान 5 से 8 डिग्री तक गिर सकता है
वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। राजस्थान और पश्चिमी हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन बाकी जगहों पर यह अभी भी सक्रिय है। अगले 4 दिनों में दिन का तापमान 5 से 8 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी।
यूपी के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट
पढ़ें :- यूपी में आफ़त की बारिश : आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत, लखनऊ समेत 21 जिलों में हाई अलर्ट
भारी बारिश
बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, बाराबंकी, लखनऊ, उत्जाव, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गोरखापुर, देवरिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, चैनपुर आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, रात रविदास नगर, चित्रकूट, कौशांबी, मातेहपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर।
हल्की बारिश
पीलीभीत, लखीमपुर खीरी सीतापुर हरदोई, कहौल, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर।
बूंदाबांदी
सहारनपुर, बिजनौर, आमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, शाहजहापुर, बदायूं, कासगंज एटा, हामसर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखামার।