1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ​Lucknow News : दबंग ने वैगनआर चालक को सरेराह पिस्टल की बट से पीटा और धमकाया, वीडियो वायरल

​Lucknow News : दबंग ने वैगनआर चालक को सरेराह पिस्टल की बट से पीटा और धमकाया, वीडियो वायरल

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक दबंग का कहर देखने को मिला। गाड़ी की टक्कर होने पर दबंग ने पिस्टल की बट से चालक की पिटाई कर दी। यही नहीं सरेराह पिस्टल लेकर चालक को धमकाता भी दिखा। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है। पीड़ित चालक ने विभूतिखंड पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक दबंग का कहर देखने को मिला। गाड़ी की टक्कर होने पर दबंग ने पिस्टल की बट से चालक की पिटाई कर दी। यही नहीं सरेराह पिस्टल लेकर चालक को धमकाता भी दिखा। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है। पीड़ित चालक ने विभूतिखंड पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- मिशन शक्ति फेज-6.0: नौतनवा में एक दिन की प्रतीकात्मक सभासद बनीं छात्रा सिमरन वर्मा

पीड़ित रंजीत कुमार शुक्ला ने बताया कि, सोमवार दोपहर वो अपनी वैगनआर कार से बीबीडी से भूतनाथ मार्केट जा रहा था। सुषमा अस्पताल के पास आगे चल रहे सफारी कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण उसकी गाड़ी आगे चल रही सफारी में टक्करा गई। इस पर आगे चल रहे वाहन के चालक ने उसकी सरेराह पिटाई कर दी। इस दौरान वो पिस्टल की ​बट से भी मारते हुए धमकाने लगा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- यूट्यूबर ध्रुव राठी की गैरमौजूदगी में दिल्ली के साकेत कोर्ट में उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी, अगली सुनवाई 31 अक्टूबर 2026 को

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें दबंग वैगनआर चालक को पीटते और धमकाते हुए दिख रहा है। दबंग पिस्टल से भी चालक की पिटाई कर रहा है।

पढ़ें :- गरबा पंडाल में BJP नेता की दबंगई? लड़की की बांह पकड़, धक्के मारते हुए मासूम को बाहर निकाला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...