Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, दरभंगा में सुबह-सुबह पारिवारिक विवाद के बाद खूनी वारदात

पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, दरभंगा में सुबह-सुबह पारिवारिक विवाद के बाद खूनी वारदात

By Harsh Gautam 
Updated Date

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले से मंगलवार सुबह एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी। घटना पतौर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी इलाके की बताई जा रही है। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।

पढ़ें :- देवरिया में सड़क किनारे मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा से इलाके में सनसनी

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक संदीप दास उर्फ बिल्टू दास अपनी पत्नी फूल कुमारी दास और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहकर एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने लोहे की रॉड और डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर कर पत्नी और तीनों बच्चों को खून से लथपथ कर दिया।

आरोपी पिता ने तीन मासूमों की हत्या कर दी।

पारिवारिक विवाद के बाद खूनी वारदात

घटना में मृतकों की पहचान फूल कुमारी दास (30), हृदय दास (7), संध्या दास (6) और पांच वर्षीय सोन दास के रूप में हुई है। कुछ मीडीया रिपोर्ट्स में सभी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दालकोला इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला मान रही है।

पढ़ें :- लखनऊ में ढाबा संचालक की हत्या, वीडियो बनाने से नाराज बदमाशों ने मारी माथे पर गोली

घटना के वक्त मुर्गा फार्म में मौजूद मजदूरों ने बताया कि सुबह अचानक कमरे से चीख-पुकार की आवाज आने लगी। जब लोग वहां पहुंचे तो पत्नी और बच्चों को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा गया। आरोपी का सिर भी जख्मी था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने महिला और बच्चों को मृत घोषित कर दिया। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी रही। फिलहाल पतौर थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Advertisement