1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. David Johnson Dies: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन ने की आत्महत्या, डिप्रेशन से गुजर रहे थे क्रिकेटर

David Johnson Dies: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन ने की आत्महत्या, डिप्रेशन से गुजर रहे थे क्रिकेटर

David Johnson Dies: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन (David Johnson) ने 52 साल की उम्र में आत्महत्या (Suicide) कर ली। उन्होंने गुरुवार को बेंगलुरु के एक निजी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनकी मौत पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर और अनिल कुंबले समेत तमाम क्रिकेटरों ने श्रद्धांजलि दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेविड जॉनसन (David Johnson) अवसाद (Depression) के कारण आत्महत्या जैसे खौफनाक कदम को उठाया। घटना की सूचना मिलने पर कोथनूर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। उनके शव को क्रिसेंट हॉस्पिटल ले जाया गया है। पूर्व भारतीय और कर्नाटक रणजी क्रिकेटर जॉनसन ने 1996 में उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया था और दो टेस्ट मैच खेले थे। इस दौरान वह 3 विकेट ही ले पाए।

फिटनेस और फॉर्म के कारण जॉनसन को लंबे समय तक भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। कर्नाटक के लिए उन्होंने 39 फर्स्ट क्लास मैच और 33 लिस्ट ए मैच खेले थे।जॉनसन की मौत की खबर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मेरे क्रिकेट सहयोगी डेविड जॉनसन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। बहुत जल्दी चले गए ” बेनी”!

पढ़ें :- Asian Para Games 2026 :  भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...