1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फांसी की सजा पा चुकी कैदी रमनदीप कौर ने कांवड़ यात्रा निकाली , शाहजहांपुर जेल में बंदियों संग की महादेव की पूजा

फांसी की सजा पा चुकी कैदी रमनदीप कौर ने कांवड़ यात्रा निकाली , शाहजहांपुर जेल में बंदियों संग की महादेव की पूजा

यूपी के शाहजहांपुर जिले में सावन माह (Sawan Month) के दूसरे सोमवार को जिला कारागार भगवान शिव (Lord Shiva) के जयकारों से गूंज उठा। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच बंदियों ने कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) निकाली। इस मौके पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। जेल में 220 पुरुष व 21 महिला बंदी उपवास रख रही हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में सावन माह (Sawan Month) के दूसरे सोमवार को जिला कारागार भगवान शिव (Lord Shiva) के जयकारों से गूंज उठा। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच बंदियों ने कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) निकाली। इस मौके पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। जेल में 220 पुरुष व 21 महिला बंदी उपवास रख रही हैं। पति सुखजीत सिंह (Husband Sukhjit Singh) की हत्या में फांसी की सजा पा चुकी रमनदीप कौर (Ramandeep Kaur) ने भी सोमवार व्रत रखा और विधि-विधान से कांवड़ यात्रा में शामिल होकर पूजा की। इसी तरह अपने पति की हत्या में निरुद्ध महिला बंदी गायत्री भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुई।

पढ़ें :- मुकेश श्रीवास्तव का स्वास्थ्य विभाग में है कब्जा: भाई के फर्म पर हुई ₹4.50 करोड़ की 'कागजी' खरीदारी, अब फंसे रिटायर CMO

बता दें कि जिला जेल में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra)  को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थीं। बंदियों ने खुद ही कांवड़ तैयार की। सावन के दूसरे सोमवार को पांचाल घाट फर्रुखाबाद से लाया गया गंगाजल बंदियों को उपलब्ध कराया गया। बेलपत्र, धतूरे, माला व अन्य पूजन सामग्री की व्यवस्था जेल प्रशासन ने की। दो बंदियों का शिव-पार्वती (Shiva-Parvati) के रूप में शृंगार किया गया।

इसके बाद कांवड़ के साथ तिरंगा और भगवान शिव के झंडे को लेकर बंदियों ने भ्रमण किया। प्रत्येक अहाते और बैरक में कांवड़ यात्रा निकाली गई। इसके बाद बैरक नंबर 11 में शिव मंदिर में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल (Senior Jail Superintendent Mijaji Lal) ने जलाभिषेक किया। बंदियों ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इसी तरह महिला बंदियों ने अपनी बैरक में अलग-अलग कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra)  निकाली और भजन गाते हुए जलाभिषेक किया।

पति की हत्या में फांसी की सजा पा चुकी कैदी रमनदीप ने किया जलाभिषेक

पति की हत्या में फांसी की सजा पाने वाली एनआरआई रमनदीप कौर (NRI Ramandeep Kaur) ने कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra)  में शामिल होकर जलाभिषेक किया। जालंधर की मूल निवासी और इंग्लैंड के डर्बी शहर निवासी रमनदीप ने अगस्त 2016 में अपने प्रेमी गुरुप्रीत सिंह उर्फ मिट्ठू के साथ मिलकर पति सुखजीत सिंह की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में सात अक्तूबर 2023 को कोर्ट ने रमनदीप को फांसी व उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल (Jail Superintendent Mijaji Lal) ने बताया कि फांसी की सजा पाने वाली कैदी रमनदीप ने हाईकोर्ट में अपील की है।

पढ़ें :- Hell-Hole Controversy : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत को बताया नरक का द्वार, अब लिया यू-टर्न बोले- पीएम मोदी मेरे सबसे अच्छे दोस्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...