1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आरक्षण कोटे के भीतर कोटा की नई व्यवस्था लागू करने का फैसला दलितों को बांटने का षड़यंत्र : मायावती

आरक्षण कोटे के भीतर कोटा की नई व्यवस्था लागू करने का फैसला दलितों को बांटने का षड़यंत्र : मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की तरह ही भाजपा का व्यवहार बताया है। उन्होंने कहा, जातिवादी पार्टियों द्वारा एससी-एसटी व ओबीसी समाज में 'फूट डालो-राज करो' व इनके आरक्षण विरोधी षड़यंत्र आदि के विरुद्ध संघर्ष का ही नाम बीएसपी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की तरह ही भाजपा का व्यवहार बताया है। उन्होंने कहा, जातिवादी पार्टियों द्वारा एससी-एसटी व ओबीसी समाज में ‘फूट डालो-राज करो’ व इनके आरक्षण विरोधी षड़यंत्र आदि के विरुद्ध संघर्ष का ही नाम बीएसपी है।

पढ़ें :- ISRO ने की 'सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड' का सफल परीक्षण, साल 2040 तक चंद्रमा पर कदम रखने की बड़ी तैयारी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हरियाणा की नई भाजपा सरकार द्वारा एससी समाज के आरक्षण में वर्गीकरण को लागू करने अर्थात आरक्षण कोटे के भीतर कोटा की नई व्यवस्था लागू करने का फैसला दलितों को फिर से बांटने व उन्हें आपस में ही लड़ाते रहने का षड़यंत्र। यह दलित विरोधी ही नहीं बल्कि घोर आरक्षण विरोधी निर्णय है।

हरियाणा सरकार को ऐसा करने से रोकने के लिए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के आगे नहीं आने से भी यह साबित है कि कांग्रेस की तरह बीजेपी भी आरक्षण को पहले निष्क्रिय व निष्प्रभावी बनाने और अन्ततः इसे समाप्त करने के षडयंत्र में लगी है, जो घोर अनुचित व बीएसपी इसकी घोर विरोधी है।

उन्होंने आगे लिखा, वास्तव में जातिवादी पार्टियों द्वारा एससी-एसटी व ओबीसी समाज में ’फूट डालो-राज करो’ व इनके आरक्षण विरोधी षड़यंत्र आदि के विरुद्ध संघर्ष का ही नाम बीएसपी है। इन वर्गों को संगठित व एकजुट करके उन्हें शासक वर्ग बनाने का हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

 

पढ़ें :- अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने फिर बहरीन और कुवैत को बनाया निशाना, कहा- अगर वॉशिंगटन ने हमला किया तो युद्ध खत्म करने पर बातचीत होगी समाप्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...