Benefits of Harsingar flowers and leaves: हरसिंगार सफेद और नारंगी रंग का फूल देखने में जितना खूबसूरत होता इसकी महक उतनी ही मनमोहक। हरसिंगार का फूल रात में खिलने वाला फूल है। इस फूल से जोड़ो के दर्द में आराम पाया जा सकता है। एक वेबसाइट पर प्रकाशित लेख के अनुसार हरसिंगार के पौधे कुछ फाइटोकेमिकल घटको की उपस्थिति के कारण एंटीएलर्जी, जीवाणुरोधी,एंटी वायरल,एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी डायबिटीक जैसे औषधीय गुण से भरपूर होता है।
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
एक शोध के अनुसार हरसिंगार गठिया,अस्थमा और खांसी, कब्ज आदि से छुटकारा दिला सकता है।पत्तियों से लेकर जड़ों तक, हरसिंगार का पूरा पौधा विभिन्न उपचार गुणों के लिए बहुत उपयोगी है। यह आयुर्वेद में एक अद्भुत पौधा है और इसे कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।
हरसिंगार अर्थराइटिस व जोड़ों के दर्द के लिए अमृत… pic.twitter.com/JuigAZuY9g
— Vatsala Singh (@_vatsalasingh) August 21, 2024
पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
जिन लोगो को सांस से सबंधित रोग हो सांस लेने में तकलीफ होती हो या अस्थमा हो ऐसे रोगियों के लिए हरसिंगार का फूल औषधी का काम करता है। इसके अलावा जिन लोगो को गैस की दिक्कत रहती हो ऐसे लोगो के लिए भी हरसिंगार का फूल फायदेमंद होता है।
अगर हरसिंगार की पत्तियों का बात करें तो यह बुखार,खांसी ,गठिया आदि समस्या में इसका रस फायदेमंद होता है। हरसिंगार का काढा गठिया,कब्ज, मलेरिया, चिकनगुनिया बुखार में भी फायदा करता है।