1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘बिहार में वोटबंदी की गहरी साजिश…’ तेजस्वी यादव का PM मोदी और CM नीतीश पर बड़ा हमला

‘बिहार में वोटबंदी की गहरी साजिश…’ तेजस्वी यादव का PM मोदी और CM नीतीश पर बड़ा हमला

Bihar Voter SIR Controversy: बिहार में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) को लेकर बवाल मचा हुआ है। विपक्ष सरकार पर इस प्रक्रिया के जरिए गरीब, वंचित, और अल्पसंख्यक समुदायों को मतदाता सूची से हटाने की साजिश का आरोप लगा रहा है। इसी कड़ी में विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Bihar Voter SIR Controversy: बिहार में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर बवाल मचा हुआ है। विपक्ष सरकार पर इस प्रक्रिया के जरिए गरीब, वंचित, और अल्पसंख्यक समुदायों को मतदाता सूची से हटाने की साजिश का आरोप लगा रहा है। इसी कड़ी में विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

दरअसल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में वोटबंदी की गहरी साजिश रची जा रही है। दलित-पिछड़ा-अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक के वोट काटकर फर्जी वोट जोड़ने का खेल शुरू कर दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार में वोटबंदी की गहरी साजिश। दलित-पिछड़ा-अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक के वोट काटने और फर्जी वोट जोड़ने का खेल शुरू। मोदी-नीतीश संविधान और लोकतंत्र को कुचलने तथा आपके मत का अधिकार छिनने के लिए संकल्पित होकर चुनाव आयोग के माध्यम से कार्य कर रहे है। ये लोग प्रत्यक्ष हार देखकर अब बौखला गए हैं। जब मतदाता का मत ही समाप्त कर देंगे तो काहे का लोकतंत्र और संविधान।”

चुनाव आयोग ने दी सफाई

बिहार में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सोशल मीडिया पर एक अखबार में छपे विज्ञापन को लेकर भ्रम फैल गया, जिसमें कहा गया था कि ‘अब केवल फॉर्म भरना है, दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता नहीं है’। जिसके बाद चुनाव आयोग को सफाई देनी पड़ी। चुनाव आयोग (EC) ने रविवार को स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह प्रक्रिया जमीन स्तर पर सुचारू रूप से लागू हो रही है।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...