एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है. ये केस एक विवादित घटना के बाद हुआ है. दरअसल, अंकिता ने मॉडल और टीवी एक्ट्रेस रोजलिन खान के खिलाफ अपमानजनक और डिफेमेटरी पोस्ट लिखा था.
Rozlyn Khan Defamation Case on : एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है. ये केस एक विवादित घटना के बाद हुआ है. दरअसल, अंकिता ने मॉडल और टीवी एक्ट्रेस रोजलिन खान के खिलाफ अपमानजनक और डिफेमेटरी पोस्ट लिखा था.
इसके बाद दोनों हसीनाओं के बीच तनातनी हो गई और अब रोजिल ने मानहानि का केस दर्ज (Defamation case filed) कराया है. दरअसल, रोजलिन खान (Rozlyn Khan) ने कुछ दिनों पहले हिना खान (Hina Khan) के कैंसर को लेकर सवाल उठाए थे. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा.
एक्ट्रे का कहना है कि- ‘हिना खान की कैंसर की बीमारी को गंभीरता से लिया जा रहा है, लेकिन जब मैंने अपनी बीमारी के बारे में बात की तो उसे मजाक समझा गया. मैं एक औरत को एक्सपोज कर रही थी, लेकिन दूसरी खुद ही कूद पड़ी. अब वो मुझे कैंसर पर लेक्चर दे रही हैं.’ उन्होंने आगे कहा- ‘मैंने बस हिना से कुछ सवाल किए थे कि क्या कैंसर के इलाज के बाद कोई स्कूबा डाइविंग कर सकता है. मैं खुद कैंसर का इलाज करवा चुकी हूं.’
View this post on Instagram
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
रोजिल का वीडियो सामने आने के बाद अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोजलिन खान का वीडियो शेयर किया था. अंकिता ने अपने अंदाज में हिना का सपोर्ट भी किया, लेकिन रोजिल को उनका अंदाज ठीक नहीं लगा. जिसके बाद उन्होंने अंकिता के खिलाफ मानहानि का केस फाइल कर दिया.
View this post on Instagram
पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर सस्पेंस, 30 अक्टूबर के शो को लेकर क्या है अपडेट?
इस बीच अब रोजिल खान ने एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पर मानहानिका केस दर्ज कर दिया है. उनका कहना है कि हिना खान को सपोर्ट कर रहे लोग अब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं. इनता ही नहीं उनका मानसिक शोषण किया जा रहा है. वहीं, रोजलिन के वकील ने साफ किया कि ये मामला अब पूरी तरह से कानूनी हो गया है इसे अब क्रिमिनल डिफेमेशन केस के तहत सोल्व किया जाएगा. इस मामले अब तक अंकिता या फिर हिना खान को कोई बयान सामने नहीं आया है.