HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सियाचिन जाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जवानों के साथ मनायेंगे होली

सियाचिन जाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जवानों के साथ मनायेंगे होली

सियाचिन में तैनात जवानों की होली इस बार खास होने जा रही है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन में जाएंगे और जवानों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही उनके साथ होली भी मनायेंगे। बताया जा रहा है कि, सियाचिन ग्लेशियर एक रणनीतिक सैन्य चौकी है और दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। सियाचिन में तैनात जवानों की होली इस बार खास होने जा रही है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन में जाएंगे और जवानों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही उनके साथ होली भी मनायेंगे। बताया जा रहा है कि, सियाचिन ग्लेशियर एक रणनीतिक सैन्य चौकी है और दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक है। रक्षामंत्री के दौरे को लेकर फिलहाल तैयारियां चल रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब मंत्री राजनाथ सिंह सैन्य चौकी का दौरा करेंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : लखनऊ लोकसभा सीट से सपा बदल सकती है प्रत्याशी, इस दिग्गज नेता का नाम चल रहा है आगे

इससे पहले 2019 में रक्षामंत्री का पदभार संभालने के बाद राजनाथ सिंह ने सियाचिन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कई अधिकारियों के साथ ही फील्ड कमांडरों और जवानों से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ तत्कालीन सेना प्रमुख बिपिन रावत भी मौजूद थे।

बता दें कि, सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र है। यह हिमालय के पूर्वी काराकोरम पर्वत श्रंखला में स्थित है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा समाप्त होती है। उंचाई पर होने के कारण यहां तैनात जवानों को आम दिनों में भी तेज बर्फिली हवाओं का सामना करना पड़ता है।

 

पढ़ें :- GBC 4.0 : पीएम मोदी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचकर परिसर में लगी प्रदर्शनी का किया अवलोकन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...