Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली एयरपोर्ट: टैक्सी करते समय स्पाइसजेट विमान अकासा एयर से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली एयरपोर्ट: टैक्सी करते समय स्पाइसजेट विमान अकासा एयर से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

By Harsh Gautam 
Updated Date

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया।

पढ़ें :- दिल्ली एयरपोर्ट: टेकऑफ के दौरान SWISS फ्लाइट के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल, कुल 232 लोग सवार थे

स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

अकासा एयरलाइंस बोली- हमारा विमान पार्किंग एरिया में खड़ा था

अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट QP 1406 को 16 अप्रैल 2026 को वापस बे (पार्किंग एरिया) में लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अकासा का विमान खड़ा हुआ था तभी दूसरी एयरलाइन का विमान उससे टकरा गया। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित उतार लिया गया है। ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए ऑप्शनल इंतजाम कर रही है।

पढ़ें :- Delhi Airport: एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आयी तकनीकी खराबी, 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित
Advertisement