1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान; ECI दोपहर 2 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान; ECI दोपहर 2 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Delhi Assembly Election 2025 : कई समय से लग रही अटकलों के बाद आज आखिरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का बजने वाला है। भारत चुनाव आयोग 2 बजे विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। जिसमें दिल्ली चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान किया जाएगा। इस बार फरवरी के पहले सप्ताह में चुनाव होने की संभावना जतायी जा रही है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi Assembly Election 2025 : कई समय से लग रही अटकलों के बाद आज आखिरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का बजने वाला है। भारत चुनाव आयोग 2 बजे विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। जिसमें दिल्ली चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान किया जाएगा। इस बार फरवरी के पहले सप्ताह में चुनाव होने की संभावना जतायी जा रही है।

पढ़ें :- 3 बहनों की एक ही कैमरामैन से शादी निकली सोशल मीडिया प्रैंक, CWC के सामने कबूली सच्चाई, बोलीं- फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया था ड्रामा

दरअसल, दिल्ली की 70 सीटों वाली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। हालांकि, चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है, जबकि कांग्रेस ने अब तक 48 और भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर्स हैं। इन वोटर्स में कुल 83 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला वोटर्स हैं, जबकि थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 1261 है। वहीं, मतदाता पहचान पत्र पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के मामले में 24 लोगों के खिलाफ 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

गौरतलब है कि साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें हासिल कर बंपर जीत दर्ज की थी। वहीं, साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं। जबकि, भाजपा को साल 2015 में 3 और 2020 में महज 8 सीटें ही जीत पायी थी।

पढ़ें :- Gujarat Ayurved University BAMS Paper Leak : जयराम रमेश, बोले- भाजपा शासन में गुजरात भारत में सभी पेपर लीक का बन गया केंद्र
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...