1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. मर्जर से पहले ही दिल्ली के डेवलपर ने खरीद लिया JioHotstar डोमेन; अब रिलायंस इंडस्ट्री के सामने रखी ये शर्त

मर्जर से पहले ही दिल्ली के डेवलपर ने खरीद लिया JioHotstar डोमेन; अब रिलायंस इंडस्ट्री के सामने रखी ये शर्त

JioHotstar Domain: पिछले कुछ समय से JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर की खबरें सुर्खियों में रही हैं। कहा जा रहा है कि रिलायंस दोनों ऐप्स को एक ही प्लेटफॉर्म में मर्ज कर सकती है। लेकिन, डिज्नी और जियो की डील से पहले ही एक ऐप डेवलपर ने Jiohotstar डोमेन खरीद लिया था। अब उसने एक चिट्ठी लिखकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक्जीक्यूटिव्स के सामने एक शर्त रखी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

JioHotstar Domain: पिछले कुछ समय से JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर की खबरें सुर्खियों में रही हैं। कहा जा रहा है कि रिलायंस दोनों ऐप्स को एक ही प्लेटफॉर्म में मर्ज कर सकती है। लेकिन, डिज्नी और जियो की डील से पहले ही एक ऐप डेवलपर ने Jiohotstar डोमेन खरीद लिया था। अब उसने एक चिट्ठी लिखकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक्जीक्यूटिव्स के सामने एक शर्त रखी है।

पढ़ें :- Gandhi Jayanti : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

दरअसल, इस डोमेन को खरीदने के बाद ऐप डेवलपर ने https://jiohotstar.com पर ही एक चिट्ठी पोस्ट की है। इस चिट्ठी में शख्स ने खुद को दिल्ली का एक ऐप डेवलपर बताया है। वो अपने एक स्टार्ट-अप पर काम कर रहा है। साथ ही उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक्जीक्यूटिव्स के सामने शर्त रखी है कि कंपनी उसके आगे की पढ़ाई को फंड करे, जिसके बदले वो उन्हें ये डोमेन देगा। शख्स ने लिखा, ‘इस डोमेन को खरीदने की मेरी वजह साफ है। अगर ये मर्जर होता है, तो इससे मेरा कैम्ब्रिज में पढ़ाई का सपना पूरा हो सकेगा।’

डेवलपर ने अपनी चिट्ठी में बताया कि साल 2023 की शुरुआत में उसे सोशल मीडिया से पता चला कि आईपीएल स्ट्रीमिंग लाइसेंस के राइट्स खोने के बाद Disney+ Hotstar के एक्टिव यूजर्स की संख्या कम हो रही है। कंपनी मर्जर के लिए किसी भारतीय कंपनी की तलाश में है. Viacom 18 (रिलायंस अधिकृत) एक मात्र बड़ा प्लेयर है, जो Disney+ Hotstar को एक्वायर कर सकता है। जब जियो ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी सावन का अधिग्रहण किया था, तो उन्होंने डोमेन को Saavn.com से JioSaavn.com किया था।

ऐप डेवलपर ने लिखा कि अगर जियो Hotstar का अधिग्रहण करती है, तो उस डोमेन का नाम JioHotstar हो सकता है। इसके बाद उसने इस डोमेन को चेक किया, जो उपलब्ध था और उसने इसे खरीद लिया। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के Viacom 18 और Walt Disney के Star India का मर्जर इस साल नवंबर तक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि मर्जर के बाद यह 8.5 अरब डॉलर वैल्यू वाली भारत की सबसे बड़ी मीडिया और इंटरटेनमेंट कंपनी होगी।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...