1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi ED Raid : दिल्ली में ईडी का बड़ा एक्शन, सीएम केजरीवाल के पीएस और AAP नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी

Delhi ED Raid : दिल्ली में ईडी का बड़ा एक्शन, सीएम केजरीवाल के पीएस और AAP नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी

Delhi ED Raid : दिल्ली में ईडी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेताओं के घर छापेमारी की है। जिन नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की गयी है, उनमें आप के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता (Rajya Sabha MP ND Gupta) का नाम शामिल है। सूत्रों की मानें तो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी छापेमारी कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने एक्शन लिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi ED Raid : दिल्ली में ईडी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के निजी सचिव विभव कुमार (Vibhav Kumar) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेताओं के घर छापेमारी की है। जिन नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की गयी है, उनमें आप के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता (Rajya Sabha MP ND Gupta) का नाम शामिल है। सूत्रों की मानें तो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी छापेमारी कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने एक्शन लिया है।

पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार (Vibhav Kumar) और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार (Shalabh Kumar) के अलावा कुछ अन्य नेताओं के ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। सूत्रों का कहना है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को सीएम केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और आम आदमी पार्टी से जुड़े अन्य लोगों के करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने कार्रवाई की है।

ईडी दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच कर रही है। सीबीआई और दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई हुई है। सीबीआई की एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक मीटरों की आपूर्ति, उन्हें लगाने, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए टेडंर देते समय एक कंपनी को लाभ पहुंचाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...