Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Election Date: दिल्ली में एक चरण में होगा विधानसभा का चुनाव, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

Delhi Election Date: दिल्ली में एक चरण में होगा विधानसभा का चुनाव, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Election Date: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। चुनाव आयेाग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का घोषणा की। 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव की तारीख का एलान करते हुए बताया कि, दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव होंगे और आठ फरवरी को नतीजे आएंगे।

पढ़ें :- PM मोदी ने बालेंद्र शाह से की बात, कहा-भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली चुनाव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना। हिंसा मुक्त चुनाव कराए गए। युवा लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाएं। ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील है। साथ ही, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कुछ चिंताएं (राजनीतिक दलों द्वारा) उठाई गई थीं। कहा गया कि मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जोड़े और हटाए गए हैं। यह भी कहा गया कि कुछ समूहों को निशाना बनाया जा रहा है और उनके नाम हटाए जा रहे हैं। ईवीएम के बारे में जवाब देने के बाद भी यह कहा गया कि ईवीएम में हेरफेर किया जा सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में भी लोकतंत्र मजबूत होता रहेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख से सात या आठ दिन पहले चेक की जाती हैं। उसी दिन नई बैटरी डाली जाती है। फिर सील करके रखी जाती हैं। पोलिंग वाले दिन ही ईवीएम की सील तोड़ी जाती हैं। इसके बाद मॉक पॉल होता है। चुनाव के प्रक्रिया के बाद फिर से सील की जाती हैं।

 

पढ़ें :- Nepal News: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, सड़के और बिजली आपूर्ति हुई ध्वस्त, 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी लापता
Advertisement