1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Delhi Fire: फैक्टरी में लगी भीषण आग की चपेट में आए कई कर्मचारी, तीन की मौत

Delhi Fire: फैक्टरी में लगी भीषण आग की चपेट में आए कई कर्मचारी, तीन की मौत

दिल्ली के नरेला औद्योगिक इलाके में शनिवार तड़ते एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां स्थित एक मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्टरी में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गयी। आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गयी। आनन—फानन में दमकल और पुलिस के जवान पहुंचे और आग में फंसे कर्मयारियों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला औद्योगिक इलाके में शनिवार तड़ते एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां स्थित एक मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्टरी में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गयी। आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गयी। आनन—फानन में दमकल और पुलिस के जवान पहुंचे और आग में फंसे कर्मयारियों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा हे कि, इस अग्निकांड में तीन लोगों की मौत हो गयी है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : सीएम योगी का FIR के बाद पहला बयान, बोले- जन आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रामभक्तों की न लें अग्निपरीक्षा

बताया जा रहा है कि, मृतकों की पहचान श्याम, राम सिंह और बीरपाल के रूप में हुई है। घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में कुछ लोगों को भागने के दौरान चोट लगी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्टरी में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जाता है। इस दौरान पाइप लाइन में से एक गैस लीक होने के कारण आग फैल गई जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और उसमें विस्फोट हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...