Parvesh Verma Slap Incident : दिल्ली में मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अब दिल्ली पुलिस ने इस घटना में पीड़ित साहिब सिंह और आप नेताओं के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की है। जिन आप नेताओं के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की गयी है, उनमें दिल्ली आप प्रमुख सौरभ भारद्वाज और विधायक जरनैल सिंह का नाम शामिल है। इन पर दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल पर हमले का आरोप है।
पढ़ें :- 'विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली...' कांग्रेस चीफ खरगे ने मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “एक हेड कॉन्स्टेबल पर हमले के मामले में FIR दर्ज की गई है। FIR में सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और AAP कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। साहिब सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। अरविंद केजरीवाल कल तिलक नगर गए थे। दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल सादे कपड़ों में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। AAP समर्थकों की भीड़ ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल का मेडिकल टेस्ट कराया गया। सरकारी कर्मचारी को उसके काम में बाधा डालने और उस पर हमला करने से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।”