Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. दिल्ली: पेन-कॉपी खरीदने गई 10 साल की बच्ची के हाथ-पैर बांध, 56 वर्षीय हैवान ने किया दुष्कर्म, आरोपी ​गिरफ्तार

दिल्ली: पेन-कॉपी खरीदने गई 10 साल की बच्ची के हाथ-पैर बांध, 56 वर्षीय हैवान ने किया दुष्कर्म, आरोपी ​गिरफ्तार

By Harsh 
Updated Date

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 56 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मकसूद के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पढ़ें :- Delhi Minor Rape-Murder Case : प्रियंका गांधी बोलीं- देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं

घटना 16 सितंबर की रात की है जिसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस के मुताबिक बच्ची करीब रात 11 बजे घर से कॉपी-पेन और दूसरी स्टेशनरी लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बहाने से अपनी दुकान के भीतर बुलाया। पुलिस का कहना है कि दुकान के अंदर बच्ची के सा​थ आरोपी ने उसके हाथ-पैर बांध यौन अपराध किया।

रात में लापता हुई बच्ची, पुलिस तक पहुंची सूचना

काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद नॉर्थ दिल्ली महिला थाने में बच्ची की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो और गलत तरीके से रोकने से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। बच्ची की काउंसलिंग कराकर उसे परिवार को सौंप दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि महिला थाना मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रहा है।

पढ़ें :- दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या, खेत में पीड़िता की लाश को खाते दिखे कुत्ते
Advertisement