1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Delhi Temperature: तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली में पारा पहुंचा 52.9 डिग्री; IMD ने गलती की जतायी आशंका

Delhi Temperature: तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली में पारा पहुंचा 52.9 डिग्री; IMD ने गलती की जतायी आशंका

Delhi Temperature: दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के राज्य इस समय गर्मी मार झेल रहे हैं। कई जगहों पर गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं और अधिकतम तापमान 50 डिग्री के पास या उसके पार पहुंच चुका है। इसी बीच बुधवार को दिल्ली के मुंगेशपुर (Mungeshpur) इलाके में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बाद में मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि संभवतः किसी तकनीकी खराबी के कारण इतना तापमान दर्ज किया गया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत है, युवाओं पर लाठी चलवाने, पैलेट गन से हमला करने के लिए मांगनी चाहिए माफी: कांग्रेस

दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान शहर 45.2 से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। लेकिन, मुंगेशपुर (Mungeshpur) में 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे लेकर डेटा और सेंसर की जांच की जा रही है। विभाग ने कहा कि किसी भी संभावित गलती की जांच के लिए लिए क्षेत्र के सेंसर और आंकड़ों की जांच की जा रही है। हालांकि, दिल्ली में बुधवार को शाम होते-होते बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। आजादपुर इलाके की तरफ बस छींटे गिरे हैं, जबकि दिल्ली से सटे नोएडा में ठीक-ठाक बारिश हुई।

गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि गुरुवार 30 मई को दिल्ली में लोगों को फिर लू (Heat Wave) का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री रह सकता है। वहीं, शुक्रवार को लू से राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार एवं शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

पढ़ें :- दीपके बोले- क्या कह रहे थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... जानिए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर में क्या हुआ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...