1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘दिल्ली का गुस्सा लखनऊ में निकाल रहे… इनकी प्रतिष्ठा को ठेस किसने पहुंचाई,’ अखिलेश ने बिना नाम लिए CM योगी पर कसा तंज

‘दिल्ली का गुस्सा लखनऊ में निकाल रहे… इनकी प्रतिष्ठा को ठेस किसने पहुंचाई,’ अखिलेश ने बिना नाम लिए CM योगी पर कसा तंज

UP Politics: सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते समाजवादी पार्टी समेत पूरे विपक्ष को आड़े हाथों लिया था। इस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि मुझे प्रतिष्ठा प्राप्त करनी होती तो उससे ज्यादा प्रतिष्ठा मुझे अपने मठ में मिल जाती है। वहीं, प्रतिष्ठा वाले बयान पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिना नाम लिए सीएम योगी तंज़ कसा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UP MLC Election Voting : उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी, 14.81 लाख वोटर्स करेंगे 152 उम्मीदवारों की कीमत का फैसला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘दिल्ली का ग़ुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं? सवाल ये है कि इनकी प्रतिष्ठा को ठेस किसने पहुंचाई? कह रहे हैं सामनेवालों से पर बता रहे हैं पीछेवालों को। कोई है पीछे?’ बता दें कि सीएम योगी ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी हमला बोले हुए कहा, ‘आपको बुलडोजर से डर लगता है लेकिन यह निर्दोष के लिए नहीं है बल्कि उन अपराधियों के लिए है जो प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं, प्रदेश के व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करते हैं।’

सीएम योगी (CM Yogi ) ने आगे कहा, ‘मैं यहां नौकरी करने के लिये नहीं आया हूं। मेरा दायित्व बनता है कि अगर कोई गड़बड़ी करेगा तो वह भुगतेगा भी। मैं अपना दायित्व मानता हूं कि हम लोग उससे लड़ेंगे। यह हमारी सामान्य लड़ाई नहीं है। यह प्रतिष्ठा की लड़ाई भी नहीं है। मुझे प्रतिष्ठा प्राप्त करनी होती तो उससे ज्यादा प्रतिष्ठा मुझे अपने मठ में मिल जाती है।’

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बीच मनमुटाव के दावे किए जाते रहे हैं। जिसको लेकर अखिलेश यादव बार-बार टिप्पणी करते रहे हैं, यहां तक कि अखिलेश 100 विधायक के लाकर सरकार बनाने का मानसून ऑफर दे चुके हैं। वहीं, अब अखिलेश ने यूपी भाजपा में अंदरूनी कलह को लेकर इशारों-इशारों में सीएम योगी पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...