नोएडा। नोएडा पुलिस ने महिला के साथ रेप की कोशिश करने वाले डिलीवरी बॉय को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान डिलीवरी बॉय के पैर में गोली लगी है। पुलिस कहना है कि, आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 की पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके कारण वो घायल हो गया।
पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 5: यूपी में पांचवें चरण की 14 सीटों पर मतदान खत्म, 55 प्रतिशत से ज्यादा हुई वोटिंग
पुलिस का कहना है कि, आरोपी ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने एक मोबाइल ऐप से ग्रॉसरी ऑर्डर किया था। ऐप द्वारा ऑर्डर डिलीवर करने के लिए सुमित सिंह नाम के एक डिलीवरी बॉय को भेजा गया था। बताया जा रहा है कि, जब आरोपी डिलीवरी का सामना देने के लिए वहां पहुंचा तो उसे लगा महिला घर में अकेली है।
महिला के साथ SEXUAL ASSAULT करने वाला अभियुक्त (डिलीवरी बॉय) द्वारा गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 की पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त को पैर में लगी गोली, घायल व गिरफ्तार, कब्जे से पिस्टल बरामद।
बाइट~ADCP सेंट्रल नोएडा। https://t.co/nVlMJB3W1b pic.twitter.com/bLcMifjWFR
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) October 29, 2023
पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 5: यूपी में दोपहर तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत हुआ मतदान
इस दौरान वो घर में घुसकर उसके महिला के साथ रेप की कोशिश की। विरोध पर महिला की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में ADCP सेंट्रल नोएडा की तरफ से कहा गया कि, महिला के साथ SEXUAL ASSAULT करने वाला अभियुक्त (डिलीवरी बॉय) द्वारा गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 की पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त को पैर में लगी गोली, जिसके कारण वो घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कब्जे से पिस्टल बरामद कर लिया।