BYD ने आज भारत में Denza Z9 GT को लॉन्च किया है। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1.57 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Denza Z9 GT : BYD ने आज भारत में Denza Z9 GT को लॉन्च किया है। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1.57 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह ‘शूटिंग ब्रेक’ (गाड़ी का एक खास स्टाइल) BYD के लग्जरी ब्रांड का परफॉर्मेंस फ्लैगशिप मॉडल है। इसे ऐसे बाजार में उतारा गया है, जहां ज्यादातर प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां SUV या सेडान के रूप में आती हैं।
रंग विकल्प
इसमें बाहर के लिए तीन रंग के विकल्प मिलते हैं – फ्योर्ड ग्रीन (Fjord Green), ओब्सिडियन ब्लैक (Obsidian Black) और राइम गोल्ड (Rime Gold)। इसके अलावा, इंटीरियर के लिए भी तीन कलर थीम के विकल्प दिए गए हैं – डार्क चॉकलेट + पर्ग बेज (Dark Chocolate + Perg Beige), डार्क चॉकलेट + रेड वेलवेट (Dark Chocolate + Red Velvet) और फुल ब्लैक (Full Black)।
डीलरशिप
फिलहाल देश में डेंजा की डीलरशिप गुरुग्राम, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में खुली है।
फोर स्पोर्क स्टीयरिंग
इसमें एलईडी लाइट्स, 21 इंच के टायर्स, डुअल टोन एलॉय व्हील्स, यलो ब्रेक कैलिपर्स, लेदर अपहोल्स्ट्री, फोर स्पोर्क स्टीयरिंग, ट्विन वायरलेस चार्ज (50W के दो) जैसे फीचर्स मिलते हैं।
एक्सटेंडेड लेग रेस्ट सीट्स
कार में 20 स्पीकर वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें डिजिटल ओआरवीएम्स दिए गए हैं। कार में माइनस 6 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस वाला मिनी फ्रिज और हीटर, वेंटिलेशन और मसाज वाली सीट्स के साथ एक्सटेंडेड लेग रेस्ट सीट्स के लिए दिए गए हैं।
ई3 प्लेटफॉर्म पर तैयार
कार में एआर हेड्स-अप डिस्प्ले, 8वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 17.3 इंच का सेंटर स्क्रीन और 13.2 इंच का पैसेंजर स्क्रीन मिलेगा। कार को बीवाईडी के ई3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
बैटरी
डेंजा जेड9 जीटी के मैकेनिक्स की बात करें, तो इसमें 122.29kWh की जेन-2 बीवाईडी ब्लेड बैटरी दी गई है, जो 1,500kW की डीसी इनपुट ले सकती है।