1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के हैं प्रतीक

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के हैं प्रतीक

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा ही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तरफ से लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीध्य अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा ही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तरफ से लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीध्य अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा जा रहा है। डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जातिवाद और परिवारवाद, तुष्टिकरण के प्रतीक हैं सपा बहादुर अखिलेश यादव! तीनों चीजें उनमें कूट-कूटकर भरी हैं। भाजपा ही वर्तमान,भाजपा ही भविष्य।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

बता दें कि, उत्तर प्रदेश 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव की तारीख के एलान के बाद सपा और भाजपा के नेताओं की तरफ से लगातार एक दूसरे पर तीखे हमले किए जा रहे हैं। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजों का एलान होगा।

इन सीटों पर होगा होना है चुनाव
बता दें कि, यूपी में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं। हालांकि, इसमें मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...