1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले-सपा मतलब समाप्तवादी पार्टी

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले-सपा मतलब समाप्तवादी पार्टी

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा की तरफ से ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी क्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को बदायूं पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बदायूं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा की तरफ से ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी क्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को बदायूं पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- भाजपा के लोग न केवल संविधान और बल्कि वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान आफत बन गए हैं: अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि, बदायूं लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रत्याशी घोषित हो चुका है। सपा अध्ययक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि, उन्होंने चाचा शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया था लेकिन अब चाचा कह रहे हैं कि बेटा आदित्य प्रत्याशी होगा। सपा में पता ही नहीं कि कौन प्रत्याशी बनेगा? यह हाल केवल बदायूं का नहीं पूरे प्रदेश का है। सपा सफा है। सपा मतलब समाप्तवादी पार्टी है। 2024 के बाद में यह खोजने पर भी नहीं मिलेनी चाहिए। यह जनता की जिम्मेदारी है।

इसके साथ ही उन्होंने सपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की बात कहते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इनकी सरकार में सपाइयों का नारा था खाली प्लॉट हमारा, खाली मकान हमारा, खाली जमीन हमारी। उन्होंने कहा कि एक्स पर ऐसे लोग अब ऐसी पोस्ट करते हैं कि जैसे यह लोग बड़े सुशासन वाले हैं, सबसे बड़ा कुशासन अगर किसी शासन में रहा तो वह अखिलेश यादव के शासन में रहा है।

 

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...