1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-जब देश राष्ट्रवाद और विकासवाद के रास्ते पर चल पड़ा है तो तुष्टीकरण नहीं चलेगा

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-जब देश राष्ट्रवाद और विकासवाद के रास्ते पर चल पड़ा है तो तुष्टीकरण नहीं चलेगा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं का एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इसके साथ ही चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य विपक्ष पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि, देश राष्ट्रवाद और विकासवाद के रास्ते पर चल पड़ा है तो तुष्टीकरण नहीं चलेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं का एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इसके साथ ही चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य विपक्ष पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि, देश राष्ट्रवाद और विकासवाद के रास्ते पर चल पड़ा है तो तुष्टीकरण नहीं चलेगा।

पढ़ें :- भाजपा के लोग न केवल संविधान और बल्कि वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान आफत बन गए हैं: अखिलेश यादव

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि, अखिलेश यादव की राजनीति वोट बैंक की राजनीति है और वोट बैंक की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। जब देश राष्ट्रवाद और विकासवाद के रास्ते पर चल पड़ा है तो तुष्टीकरण नहीं चलेगा। कमल खिलेगा और फिर एक बार प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार बनेगी।

इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा ​था कि, भारत का विकास देश की नारी शक्ति के विकास से अटूट रूप से जुड़ा हुआ है। इसीलिए विगत 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने नारी शक्ति के विकास को भारत की विकास यात्रा में सबसे अग्रणी रखा है। प्रधानमंत्री जी की नारी शक्ति की कल्याणकारी योजनाओं ने न सिर्फ उनके जीवन को सरल और गरिमापूर्ण बनाया है। बल्कि, हर क्षेत्र में महिलाओं का सशक्तिकरण भी सुनिश्चित किया है।

 

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...