Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम केशव प्रशाद मौर्या का अखिलेश यादव पर प्रहार, शायद उनकी पार्टी चुनाव लड़ने की स्थिति में नही है, यूपी में कमल ही खिलेगा

डिप्टी सीएम केशव प्रशाद मौर्या का अखिलेश यादव पर प्रहार, शायद उनकी पार्टी चुनाव लड़ने की स्थिति में नही है, यूपी में कमल ही खिलेगा

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद:- आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्या मुरादाबाद पहुचे. मुरादाबाद पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में हुए विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर संवाद किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहां 2027 में हम 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे, अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि, उन्हें ही कुछ लगता है, शायद उनकी पार्टी चुनाव लड़ने की स्थिति में नही है. कोई किसी से भी गटबंधन कर लिया हो यूपी में कमल ही खिलेगा.

पढ़ें :- Rain Alert: भीषण गर्मी से मिलेगी लोगों को राहत, सात दिनों तक होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने विभिन्न जनसंपर्क, सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में संवाद किया. जिसके बाद सर्किट हाउस पहुंचकर मुरादाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में हुए विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी कार्यों के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजित किया गया. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि देश के सभी लोगो को बिना जाति भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. अयोध्या में 500 साल बाद श्री राम मंदिर बनवाने का काम, 370 हटाने का काम किया. अगर कही आतंकवादी हमला हुआ है तो उसका जवाब जबरदस्त दिया गया है. 2047 तक विकसित भारत बनने तक भाजपा की सरकार ही रहने वाली है. 2027 में हम 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे,और ऊर्जा संकट के समय भी हमने काम किया है. अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि, उन्हें ही कुछ लगता है, शायद उनकी पार्टी चुनाव लड़ने की स्थिति में नही है. कोई किसी से भी गटबंधन कर लिया हो कमल ही खिलेगा. उत्तराखंड के देहरादून की घटना पर बोले वहाँ धामी सरकार है, यूपी की तरह ही वहाँ भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है. ओवेसी की बहराइच रैली पर बोले, चाहे वो किसी से भी गठबंधन कर ले कमल ही खिलने वाला है.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- Assembly Elections: इस साल नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं UP, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में चुनाव
Advertisement