1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dev Prabodhini Ekadashi 2024 : भगवान विष्णु 4 माह बाद योगिनिंद्रा से जागेंगे, मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं

Dev Prabodhini Ekadashi 2024 : भगवान विष्णु 4 माह बाद योगिनिंद्रा से जागेंगे, मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं

जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा बरसने वाले पर्व देवउठनी एकादशी को पूरे देश में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dev Prabodhini Ekadashi 2024 : जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा बरसने वाले पर्व देवउठनी एकादशी को पूरे देश में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बोधिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि का फिर से संचालन करते हैं। कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) कहा जाता है। इस वर्ष देवउठनी एकादशी 12 नवंबर मंगलवार को है। भक्त गण इस अघ्यात्मिक और शुभ कार्य करते है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी का महत्व।

पढ़ें :- Sawan First Somwar 2026 : फलाहार में घोलें स्वाद और मिठास, बनाएं ये स्वादिष्ट फ्रूट व्यंजन

श्रीफल अर्पित करें
देवजागरण के इस महत्वपूर्ण पर्व पर इस बार रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और हर्षण योग बन रहे हैं। इस पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए मंत्र जाप के बाद भगवान विष्णु को तिलक लगाएं। श्रीफल अर्पित करें और मिठाई का भोग लगाएं। आरती कर कथा सुनें। प्रभु को पुष्‍प अर्पित कर इस मंत्र का जाप करें।

इन मंत्रों का करें जाप
उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पतये
त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत्‌ सुप्तं भवेदिदम्‌॥

‘इयं तु द्वादशी देव प्रबोधाय विनिर्मिता.
त्वयैव सर्वलोकानां हितार्थं शेषशायिना..
इदं व्रतं मया देव कृतं प्रीत्यै तव प्रभो.
न्यूनं संपूर्णतां यातु त्वत्वप्रसादाज्जनार्दन..’

नवंबर 2024 में शादी की तिथियां
हिंदी कैलेंडर के अनुसार इस साल नंवबर में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए 11 शुभ दिन मिल रहे हैं। जिसमें 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवंबर 2024 शुभ तिथियां हैं। इन तिथियों पर इस साल विवाह आदि होंगे।

पढ़ें :- Surya Nakshatra Parivartan 2026 :  आज होगा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन , जानरें किन राशियों का होगा फायदा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...