1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देवेंद्र फडणवीस बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे ने कहा, मुझे सीएम पद की लालसा नहीं

देवेंद्र फडणवीस बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे ने कहा, मुझे सीएम पद की लालसा नहीं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महायुति में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कयासों का दौर जारी था। अब एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉफ्रेंस करके इन कयासों पर लगभग विराम लगा दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महायुति में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कयासों का दौर जारी था। अब एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉफ्रेंस करके इन कयासों पर लगभग विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि, वो मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और पीएम मोदी और अमित शाह के फैसले को मंजूर करेंगे।

पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, मैंने हमेशा एक कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है। मैंने कभी खुद को मुख्यमंत्री नहीं माना। CM का मतलब कॉमन मैन होता है, मैंने यही सोचकर काम किया…हमें लोगों के लिए काम करना चाहिए।

एकनाथ शिंदे ने कहा, मेरे मन में सीएम बनने की लालसा नहीं है। पीएम मोदी और अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे मुझे मंजूर होगा। सरकार बनाते समय मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं आएगी। मैं चट्टान की तरह साथ खड़ा हूं। भाजपा की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा, हमें मंजूर होगा। हमारी तरफ से कोई अड़चन नहीं आएगी। भाजपा का सीएम मुझे मंजूर है।

उन्होंने आगे कहा, पिछले ढाई साल में पीएम मोदी और अमित शाह ने मेरा पूरा सहयोग किया। मोदी जी और अमित शाह मेरे साथ खड़े रहे। उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। मुझे मुख्यमंत्री बनाया और बड़ी जिम्मेदारी दी। मैंने भी जनता के लिए बढ़-चढ़कर काम किया। रोने वालों और लड़ने वालों में से नहीं हूं। मैं भागने वाला नहीं समाधान करने वाला व्यक्ति हूं। हम मिलकर काम करने वाले लोग हैं। ढाई साल तक हमने खूब काम किया है। महाराष्ट्र में विकास की रफ्तार बढ़ी है। हमने हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। महाविकास अघाड़ी ने किसानों के हित में जो काम नहीं किए वो हमने किए।

 

पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...