RR vs CSK Match Highlights : आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। सोमवार को टीम को नए सीजन के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा। जिससे फैंस के साथ टीम पूर्व खिलाड़ी भी बेहद दुखी हैं। न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी और सीएसके के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे इस हार से बहुत दुखी हैं।
पढ़ें :- RR vs CSK Head to Head : आईपीएल में 31 बार भिड़ चुके हैं राजस्थान और सीएसके, जानें- अब तक किसका पलड़ा भारी
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 8 विकेट से हार पर सीएसके के पूर्व खिलाड़ी डेवोन कॉनवे ने एक्स पोस्ट में कहा, “इसे बस देखते रहना मुश्किल है… CSK को राजस्थान रॉयल्स से हारते देखना दुख देता है। अभी मैं PSL की ज़िम्मेदारियों में फंसा हुआ हूं, लेकिन चेपॉक में बदला लेने की बात हमेशा मेरे मन में रहेगी।” बता दें कि सीएसके के लिए कई अहम पारियां खेल चुके डेवोन कॉनवे आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। फिलहाल, वह पाकिस्तान सुपर लीग्स में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम का हिस्सा हैं। उन्हें पीएसएल (PSL) के 11वें सीजन (2026) के लिए टीम में शामिल किया गया है।
Hard to sit this one out…
Watching CSK lose to Rajasthan Royals hurts. Right now I’m locked in with PSL duties, but revenge at Chepauk will always be on my mind #WhistlePodu — Devon Conway (@D_Conway88) March 31, 2026
पढ़ें :- RR vs CSK Live Streaming : आज आईपीएल में राजस्थान और सीएसके की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां खेला जाएगा मैच
चेन्नई सुपरकिंग्स को मिली दूसरी बड़ी हार
आईपीएल 2026 में बची हुई गेंदों के लिहाज़ से, 47 गेंदें शेष रहते मिली यह जीत राजस्थान रॉयल्स की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले पिछले साल चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उसे 59 गेंदें शेष रहते हार का सामना करना पड़ा था। 2020 से, राजस्थान ने सीएसके के खिलाफ 11 में से 9 मैच जीते हैं।