देवउठनी एकादशी केवल भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने का पर्व नहीं, बल्कि सनातन परंपरा में शुभ कार्यों, मांगलिक संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना के पुनः जागरण का प्रतीक है। सनातन धर्म में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी, देवोत्थान अथवा प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है।
Devutthani Ekadashi 2026 : देवउठनी एकादशी केवल भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने का पर्व नहीं, बल्कि सनातन परंपरा में शुभ कार्यों, मांगलिक संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना के पुनः जागरण का प्रतीक है। सनातन धर्म में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी, देवोत्थान अथवा प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। वर्ष 2026 में देवउठनी एकादशी (जिसे प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है) 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी।मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीहरि विष्णु चार महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं।उनके जागने का इतना विशेष महत्व है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार ,आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देवशयनी एकादशी कहते हैं, उस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शैया पर योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद चार महीने का चातुर्मास प्रारंभ होता है। इन चार महीनों को तप, साधना, संयम, व्रत और भक्ति के लिए विशेष माना गया है। भगवान विष्णु की योगनिद्रा के दौरान सृष्टि का संचालन उनके विभिन्न स्वरूपों और अन्य देवशक्तियों के माध्यम से होता है। इस अवधि में विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों को परंपरागत रूप से स्थगित रखा जाता है।
फिर आता है कार्तिक शुक्ल पक्ष का वह पावन दिन, जब भगवान विष्णु के जागरण का उत्सव मनाया जाता है। इसीलिए इसे देवउठनी एकादशी कहा गया।
लेकिन इस पर्व का एक और अद्भुत आध्यात्मिक पक्ष है। भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चातुर्मास का समापन होता है। मांगलिक कार्यों के शुभारंभ का मार्ग खुलता है। विवाह, गृह प्रवेश और अन्य संस्कारों की शुरुआत होती है। इस दिन तुलसी विवाह की परंपरा भी विशेष रूप से प्रचलित है। घरों और मंदिरों में भगवान शालिग्राम तथा माता तुलसी का विवाह उत्सव मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यता में तुलसी को भगवान विष्णु की अत्यंत प्रिय माना गया है। इसलिए तुलसी विवाह को भक्ति, पवित्रता और दांपत्य जीवन के मंगल का प्रतीक माना जाता है। देवउठनी एकादशी का संदेश केवल भगवान के जागरण तक सीमित नहीं है। यह हमें भी अपने भीतर सोई हुई चेतना को जगाने की प्रेरणा देती है। चार महीने की साधना के बाद अब जीवन में कर्म, उत्सव और नए संकल्पों का समय आता है।