1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. DGCA New Rule : एक ही पीएनआर पर बच्चों को फ्लाइट में मिलेगी अलग सीट, Air Passenger को मिली सुविधा

DGCA New Rule : एक ही पीएनआर पर बच्चों को फ्लाइट में मिलेगी अलग सीट, Air Passenger को मिली सुविधा

अगर आप भी अक्सर अपने परिवार के साथ फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। एयरलाइन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइंस को एक नया आदेश जारी किया है। 

By अनूप कुमार 
Updated Date

DGCA New Rule : अगर आप भी अक्सर अपने परिवार के साथ फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। एयरलाइन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइंस को एक नया आदेश जारी किया है।  इस आदेश के तहत अब एयरलाइन को 12 साल तक के बच्चों को सीट उपलब्ध करानी होगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए DGCA ने यह आदेश दिया है। अब DGCA ने मंगलवार (23 अप्रैल 2024) को एक नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि एयरलाइन्स को 12 साल तक के बच्चों को सीट प्रोवाइड करानी होगी। DGCA ने अपने आदेश में कहा, ‘एयरलाइन्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि अपने माता पिता/गार्जियन के साथ उसी PNR पर ट्रैवल कर रहे 12 साल तक के बच्चों को कम से कम एक सीट मिले। एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

आपको बता दें कि हाल ही में 12 साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लाइट में अपने माता-पिता के साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं दिए जाने की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद डीजीसीए की ओर से यह आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि डीजीसीए फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार नियम बना रहा है। कई बार एयरलाइंस द्वारा इन नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं किया जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...