1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी-112 की “एक पहल” अभियान का DGP ने किया शुभारंभ, कहीं ये बातें

यूपी-112 की “एक पहल” अभियान का DGP ने किया शुभारंभ, कहीं ये बातें

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने सामुदायिक पुलिसिंग हेतु जनजागरूकता अभियान "एक पहल" का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, डायल-112 पर कॉल करने वालों की जानकारी सार्वजनिक नही होगी। उन्होंने कहा प्रदेश के नागरिकों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। इसमें आमजन आस-पास की घटनाओं के प्रति संवेदशीलता रखकर UP 112 को सूचना दे सकते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने सामुदायिक पुलिसिंग हेतु जनजागरूकता अभियान “एक पहल” का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, डायल-112 पर कॉल करने वालों की जानकारी सार्वजनिक नही होगी। उन्होंने कहा प्रदेश के नागरिकों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। इसमें आमजन आस-पास की घटनाओं के प्रति संवेदशीलता रखकर UP 112 को सूचना दे सकते हैं।

पढ़ें :- BJP-RSS के इस सिस्टम ने रोजगार खत्म किया, विश्वविद्यालयों पर कब्जा किया, आपके ऊपर हमला किया...छात्रों से संवाद के दौरान बोले राहुल गांधी

उन्होंने आगे कहा, उक्त अभियान के अंतर्गत आकस्मिक परिस्थितियों में दूसरों की मदद करने के लिए आमजन को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही संदिग्धों की सूचना देने वाले सभी कॉलर की पहचान गोपनीय (मास्क) रखी जायेगी। यह अभियान पुलिस और आमजन के बीच की दूरी को कम करने में सहायक होगा।

पढ़ें :- बुटवल से यात्रियों को छोड़कर लौट रही स्लीपर बस में तस्करी का माल, दो हिरासत में

डीजीपी ने कहा कि, किसी भी मुसीबत में देखकर वीडियो न बनाएं बल्कि यूपी 112 पर कॉल करें। संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु की सूचना यूपी 112 को देने में संकोच न करें। उन्होंने कहा कि ‘एक पहल’ आम लोगों को संवेदनशील और सतर्क बनाने का अभियान है। छेड़छाड़, छींटाकशी और सड़क पर पड़े घायल की अनदेखी न करें। यह अभियान एक जगजागृति है। एक पहल कीजिए…यूपी 112 को कॉल कीजिए। एक पहल आम लोगों से सहयोग लेने का अभियान है।

उन्होंने आगे कहा कि, बीते आठ वर्षों में प्रदेश दस्यु मुक्त और फिरौती मुक्त हुआ है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। आठ साल पहले यूपी 112 का रिस्पॉन्स टाईम 40-45 मिनट था जो अब 8-9 मिनट है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...