Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Dhania Panjari Recipe: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लगाएं धनिया की पंजीरी का भोग, ये है बनाने का तरीका

Dhania Panjari Recipe: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लगाएं धनिया की पंजीरी का भोग, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ता है। इस साल यह त्यौहार 26 और 27 अगस्त दो दिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन मंदिरो और घरो में लोग भगवान कृष्ण की झांकी सजाते है।

पढ़ें :- अजित दादा के प्लेन क्रैश पर अब NCP सांसद ने उठाए सवाल, पीए विमान में क्यों नहीं था? पायलट ने क्यूं नहीं की ‘मेडे’ कॉल

छोटे छोटे बच्चों को राधा कृष्ण बनाकर सजाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा व्रत आदि किया जाता है। साथ ही पकवान भी बनाएं जाते है। इतना ही नहीं भगवान कृष्ण की फेवरेट चीजों का भोग भी लगाया जाता है। आज हम आपको भगवान कृष्ण को भोग में लगाई जाने वाली धनिया की पंजीरी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे भगवान को भोग लगाकर प्रसन्न कर सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

धनिया पंजीरी बनाने के लिए ये है जरुरी सामान

1 कप धनिया (धनिया के बीज)
1/4 कप चीनी
1/2 कप बादाम
1/2 कप काजू
1/2 कप पिस्ता

1/4 कप इलायची पाउडर
1/4 कप सौंठ पाउडर
1 बड़ा चम्मच घी

पढ़ें :- UP Assembly Budget Session : यूपी विधानसभा का बजट सत्र कल से, सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक, 11 फरवरी को पेश होगा बजट

धनिया पंजीरी बनाने का ये है तरीका

एक पैन में धनिया को खुशबू आने तक भूनें। बादाम, काजू और अपनी पसंद के सूखे मेवे डालें और हल्का भूरा होने तक भूनें। फिर इलायची पाउडर और सौंठ पाउडर डालें और मिलाएं। फिर घी छिड़कें।अब आपकी पंजीरी जन्माष्टमी पर कृष्ण जी को भोग लगाने के लिए तैयार है।

Advertisement