1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras 2024 : धनतेरस के दिन खरीदें झाडू , साल भर धन की होगी बरकत

Dhanteras 2024 : धनतेरस के दिन खरीदें झाडू , साल भर धन की होगी बरकत

दीपावली से ठीक पहले शुभ धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanteras 2024 : दीपावली से ठीक पहले शुभ धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ वस्तुएं को घर पर लाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

पढ़ें :- Sawan First Somwar 2026 : फलाहार में घोलें स्वाद और मिठास, बनाएं ये स्वादिष्ट फ्रूट व्यंजन

धनिया खरीदने से मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
धनतेरस पर 5 पान के पत्ते खरीदकर लक्ष्मी जी को चढ़ाना चाहिए। धन त्रयोदशी यानी धनतेरस पर लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति भी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन झाडू, नमक और धनिया खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।  आर्थिक स्थिति पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदी जाती हैं। झाड़ू खरीदकर लाएं तो इसकी विधिपूर्वक पूजा भी करें।

धनतेरस पर झाड़ू कहां रखें?
धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर घर ला रहे हैं तो उसे पहले मंदिर के पास पूजा के लिए रखें। झाड़ू को खड़ा कर के नहीं रखें यह शुभ नहीं माना जाता है। वहीं झाड़ू रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा दक्षिण-पश्चिम को माना गया है।

प्लास्टिक की झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए
धनतेरस के दिन फूल वाली और सींक वाली दोनों ही झाड़ू खरीदकर घर लाना शुभ और फलदायी माना जाता है। धनतेरस के 1, 2 या उससे ज्यादा झाड़ू भी खरीद सकते हैं। झाड़ू खरीदते समय देख लें कि वो कहीं से टूटी हुई न हो। इस दिन प्लास्टिक की झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए।

 

पढ़ें :- Surya Nakshatra Parivartan 2026 :  आज होगा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन , जानरें किन राशियों का होगा फायदा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...