Dhanteras 2024 : दीपावली का पांच दिवसीय महापर्व धनतेरस से ही शुरू होता है, जो हर साल दिवाली से ठीक दो दिन पहले मनाया जाता है। साल 2026 में धनतेरस का यह पावन त्योहार आज यानी 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन कुछ वस्तुएं को घर पर लाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
पढ़ें :- 05 नवम्बर 2026 का राशिफल : धनतेरस से पहले मेष से मीन कई राशियों बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खुलेगी तरक्की की राह, पढ़ें अपना राशिफल
शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत का स्वर्ण कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।
धनिया खरीदने से मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
धनतेरस पर 5 पान के पत्ते खरीदकर लक्ष्मी जी को चढ़ाना चाहिए। धन त्रयोदशी यानी धनतेरस पर लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति भी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन झाडू, नमक और धनिया खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। आर्थिक स्थिति पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदी जाती हैं। झाड़ू खरीदकर लाएं तो इसकी विधिपूर्वक पूजा भी करें।
धनतेरस पर झाड़ू कहां रखें?
धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर घर ला रहे हैं तो उसे पहले मंदिर के पास पूजा के लिए रखें। झाड़ू को खड़ा कर के नहीं रखें यह शुभ नहीं माना जाता है। वहीं झाड़ू रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा दक्षिण-पश्चिम को माना गया है।
प्लास्टिक की झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए
धनतेरस के दिन फूल वाली और सींक वाली दोनों ही झाड़ू खरीदकर घर लाना शुभ और फलदायी माना जाता है। धनतेरस के 1, 2 या उससे ज्यादा झाड़ू भी खरीद सकते हैं। झाड़ू खरीदते समय देख लें कि वो कहीं से टूटी हुई न हो। इस दिन प्लास्टिक की झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए।