Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ध्रुव राठी को किया जायेगा गिरफ्तार, 8 साल पुराने मानहानि केस में साकेत कोर्ट हुआ सख्त

ध्रुव राठी को किया जायेगा गिरफ्तार, 8 साल पुराने मानहानि केस में साकेत कोर्ट हुआ सख्त

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Dhruv Rathee News: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। शिकायतकर्ता विकास सांकृत्यायन की शिकायत पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह आदेश दिया। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट अनम रईस खान की अदालत में हुई।

पढ़ें :- 24 साल पुराने गोधरा कांड में दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

दरअसल, यह विवाद ध्रुव राठी के ‘BJP IT Cell Part II’ नाम के वीडियो से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस वीडियो के जरिए उनकी मानहानि की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर मामला अदालत तक पहुंचा।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि पहले जमानती वारंट जारी होने के बावजूद न तो ध्रुव राठी अदालत पहुंचे और न ही उनकी ओर से कोई वकील पेश हुआ। इससे पहले 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को जमानती वारंट जारी किए गए थे। वहीं, वारंट की तामील कराने पहुंचे व्यक्ति ने बताया था कि गुरुग्राम स्थित उनके घर पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी करने का फैसला लिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

गौर करने वाली बात यह है कि गैर-जमानती वारंट जारी होना दोष साबित होना नहीं है। यह अदालत में पेशी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया कानूनी कदम है। अब देखना होगा कि अगली सुनवाई में ध्रुव राठी की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।

पढ़ें :- रक्त संबंध में शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, बच्चों की सेहत को लेकर जताई चिंता
Advertisement