कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, दीदी हमेशा भाजपा को खटकती रही हैं। साथ ही उनसे कहा कि, आप हारी नहीं हैं? वहीं, इस दौरान उन्होंने अभिषेक बनर्जी के हौसले की तारीफ की और कहा कि जिस तरह से चुनाव लड़ा वह
पढ़ें :- Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स
अखिलेश ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस तरह से चुनाव लड़ा, वह वाकई काबिले तारीफ है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, दीदी हमेशा से भाजपा की आंखों में खटकती हैं क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। भाजपा सामंती सोच की है, इनके संगी साथी लोग पुरुषवादी लोग हैं। यह लोग नारी को बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं।
"भारती जनता पार्टी की आंखों में दीदी खटकती है इसलिए क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है। भारती जनता पार्टी सामंती सोच की है इनके संगी साथी लोग पुरुष वादी लोग है यह लोग नारी को बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, कोलकाता pic.twitter.com/RwrcMgR0ST
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2026
पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
उन्होंने कहा कि, मैंन चुनाव को बहुत की करीब से देखा है, जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ है और भाजपा का जो रवैया था वो काफी हैरान करने वाला रहा है। भाजपा जिस तरह का काम करती है, उससे अराजकत्ता फैलती है। वहीं, बंगाल में चुनाव के बाद हो रहे बवाल पर भी उन्होंने सवाल उठाया। साथ ही पूछा कि, कहा गया था कि, चुनाव के बाद सुरक्षाबलों की कई कंपनियां यहां रहेंगी, अब वो कहां हैं?
निष्पक्ष चुनाव हुआ तो दीदी बनी मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने कहा कि, जिस समय निष्पक्ष चुनाव हुआ, दीदी यहां की मुख्यमंत्री बनीं। आज हम सब को मिलकर चुनाव में जो बेईमानी हुई है उसके खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा। भाजपा ने जो उत्तर प्रदेश में बेईमानी की वो उनका एक ट्रायल था और उससे सीखकर उन्होंने पश्चिम बंगाल का पूरा चुनाव लूट लिया। केंद्रीय बल, चुनाव आयोग, ट्रांसफर पोस्टिंग के माध्यम से एक सिस्टम बनाया गया और उन्हें निर्देश दिए गए कि आपको चुनाव हराना है।