Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. देश से डीजल की होगी छुट्टी! अब सिर्फ 20 रुपये लीटर वाले फ्यूल पर चलेंगे बस-ट्रक, नितिन गडकरी ने बताया प्लान

देश से डीजल की होगी छुट्टी! अब सिर्फ 20 रुपये लीटर वाले फ्यूल पर चलेंगे बस-ट्रक, नितिन गडकरी ने बताया प्लान

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए मोदी सरकार लगातार वैकल्पिक ईंधनों (Alternative Fuels) को बढ़ावा दे रही है। अब ऐसा फ्यूल सामने आया है, जो डीजल से कई गुना सस्ता है और प्रदूषण भी कम फैलाता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari) के मुताबिक, मेथेनॉल (Methanol) भविष्य में ट्रक, बस, ट्रैक्टर, जहाज और भारी मशीनों के लिए बड़ा विकल्प बन सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसकी कीमत करीब 20-22 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत कई राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक है।

पढ़ें :- गाड़ियां ही नहीं लोगों की सेहत पर भी असर कर रहा एथेनॉल, E20 फ्यूल ने बढ़ाई मुसीबत

हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने बताया कि असम पेट्रो-केमिकल्स रोजाना करीब 700 टन मेथेनॉल का उत्पादन कर रही है। अगर आने वाले समय में इस फ्यूल का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल शुरू होता है, तो ट्रांसपोर्ट सेक्टर का फ्यूल खर्च काफी कम हो सकता है। खासकर ट्रक और बस ऑपरेटर्स को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

पहले ही सफल हो चुका ट्रायल

मेथेनॉल (Methanol) को लेकर सिर्फ दावे ही नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि इसका सफल परीक्षण भी हो चुका है। कर्नाटक में 15 फीसदी मेथनॉल-डीजल ब्लेंड के साथ बसों को करीब तीन महीने तक चलाया गया। इस दौरान इंजन में कोई तकनीकी समस्या नहीं आई और वाहन की परफॉर्मेंस भी संतोषजनक रही। इसके बाद देश की पॉपुलर कंपनी Ashok Leyland ने 100 फीसदी मेथेनॉल (Methanol) पर चलने वाले डेडिकेटेड इंजन भी तैयार कर लिए हैं।

सिर्फ ट्रक-बस ही नहीं, इन वाहनों में भी होगा इस्तेमाल

पढ़ें :- Tata Motors का नया धमाका! लीक हुई नई कार की तस्वीरें, इंजन को लेकर बढ़ा सस्पेंस

मेथेनॉल (Methanol) का उपयोग सिर्फ कमर्शियल ट्रकों और बसों तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार का मानना है कि भविष्य में इसका इस्तेमाल इन क्षेत्रों में भी किया जा सकता है,जिससे डीजल की खपत कम होगी और ऑपरेटिंग कॉस्ट में भी बड़ी कमी आएगी।

देखिए लिस्ट-

कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट
ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी
हार्वेस्टर
नदी और समुद्री जहाज

औद्योगिक मशीनें

इथेनॉल और आइसोब्यूटेनॉल भी बनेंगे डीजल का विकल्प

पढ़ें :- सांसद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, मचा राजनीतिक भूचाल

गडकरी ने बताया कि मेथेनॉल के अलावा इथेनॉल से बनने वाला आइसो-ब्यूटानॉल भी डीजल का मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है। किर्लोस्कर ग्रुप 100 फीसदी आइसो-ब्यूटानॉल और इथेनॉल पर चलने वाले जनरेटर सेट डेवलप कर चुका है। भविष्य में इनका इस्तेमाल कृषि उपकरणों, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और कंस्ट्रक्शन मशीनरी में किया जा सकेगा।

किसानों और देश की अर्थव्यवस्था को कैसे होगा फायदा?

मेथेनॉल का उत्पादन देश में ही किया जा सकता है। सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में बांस रिफाइनरी के जरिए इसका उत्पादन बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। इससे तीन बड़े फायदे होंगे। किसानों को बांस और अन्य कच्चे माल से अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा। भारत का फॉसिल फ्यूल इम्पोर्ट बिल भी कम हो सकता है।

पर्यावरण के लिए भी बेहतर

मेथेनॉल, इथेनॉल और आइसो-ब्यूटानॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन डीजल की तुलना में कम प्रदूषण पैदा करते हैं। यही वजह है कि सरकार इन्हें सड़क परिवहन के साथ-साथ जल परिवहन में भी बढ़ावा देना चाहती है। अगर इनका बड़े स्तर पर इस्तेमाल शुरू होता है, तो इससे भारत को क्लीनर एनर्जी, कम ईंधन खर्च और ऊर्जा सुरक्षा जैसे कई बड़े फायदे मिल सकते हैं।

पढ़ें :- E20 पेट्रोल से Ferrari हुई खराब, सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टैग कर मांगा जवाब
Advertisement