Viral Video: हवाई जहाज के टेकऑफ और लैंडिंग की कई तस्वीरें और वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन इटली के ऊत्तरी इलाके से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। अचानक तेज तूफानी हवाओं के चलने के बाद वहां खड़े विमान हिलने लगे। वायरल वीडियो में कुछ हल्के प्रोपेलर विमान तेज हवा की वजह से अपनी जगह पर डगमगा रहे हैं।
Viral Video: हवाई जहाज के टेकऑफ और लैंडिंग की कई तस्वीरें और वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन इटली के ऊत्तरी इलाके से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। अचानक तेज तूफानी हवाओं के चलने के बाद वहां खड़े विमान हिलने लगे। वायरल वीडियो में कुछ हल्के प्रोपेलर विमान तेज हवा की वजह से अपनी जगह पर डगमगा रहे हैं। गीले रनवे पर विमान धीरे-धीरे खिसकते और घूमते नजर आ रहे हैं। हवा के तेज की वजह से विमान किसी खिलौने की तरह हिल रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अगस्त को उत्तरी इटली के एमिलिया-रोमाना क्षेत्र में अचानक मौसम बदल गया। फोर्ली और आसपास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश होन लगी। तूफान करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गया था। एयरपोर्ट पर खड़े छोटे विमान इतनी तेज हवा को नहीं झेल पाए। कमर्शियल विमानों की तुलना में हल्के प्रोपेलर विमानों का वजन काफी होता है, जिसके कारण इन विमानों पर तेज हवा का अधिक असर हो सकता है।
तेज तूफान की चपेट में इटली का एयरपोर्ट pic.twitter.com/sCrdqAwwyL
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) August 23, 2026
तूफान के साथ तेज बारिश होने की वजह से रनवे गीला हो गया और तेज हवा लगातार विमान पर दबाव बना रही थी। वीडियो में हवा के प्रभाव को देखा जा सकता है। तेज हवा की वजह से विमान अपनी जगह से हिलकर खिसकने लगते हैं। वीडियो में कोई बड़ा यात्री विमान नहीं खिसकता है, बल्कि छोटे विमान ही तेज हवा की चपेट में आते हैं।
तूफान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले लोग हैरान हैं कि कैसे तेज हवा में विमान खिसक रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अगर रनवे पर कोई व्यक्ति होता, तो स्थित बिगड़ सकती थी। वीडियो में तेज हवा के कारण विमान इधर-उधर सरकते दिख रहे हैं। इसके कारण कई लोग इसे देखने के बाद फिल्मी सीन बता रहे हैं।
सबसे अच्छी बात यह रही है कि तूफान के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। तूफानी हवाएं विमान को धकेल रही थी, जिसे देखकर किसी हादसे के होने से इंकान नहीं किया जा सकता है। हालांकि, अच्छी बात यह रही है कि किसी कोई जनहानि नहीं हुई।