Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Direct flight from Delhi to Daman: दिल्ली से दमन को मिली सीधी हवाई उड़ान, IGI बना देश का सबसे बड़ा विमानन केंद्र

Direct flight from Delhi to Daman: दिल्ली से दमन को मिली सीधी हवाई उड़ान, IGI बना देश का सबसे बड़ा विमानन केंद्र

By अनूप कुमार 
Updated Date

Direct flight from Delhi to Daman :  अगर आप दमन के समुद्र तटों, पुर्तगाली विरासत को देखने का मन बना रहें है तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आम लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए दमन के समुद्र तटों, पुर्तगाली विरासत और आतिथ्य क्षेत्र तक पहुंच आसान हो गई है। दिल्ली से दमन के लिए नियमित सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है।

पढ़ें :- दिल्ली एयरपोर्ट: टेकऑफ के दौरान SWISS फ्लाइट के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल, कुल 232 लोग सवार थे

राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) ने घरेलू विमानन क्षेत्र (Domestic aviation sector) में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दिल्ली से दमन के लिए नियमित सीधी उड़ान सेवा (Regular direct flight service) शुरू होने के साथ ही यह हवाई अड्डा अब देश के 90 घरेलू गंतव्यों से सीधे जुड़ गया है।

यात्रियों को अब देश के विभिन्न भागों तक अधिक तेज, सुविधाजनक और निर्बाध हवाई संपर्क मिलेगा। बढ़ती उड़ानों से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अनुसार, अब दिल्ली देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में से 32 तक सीधी हवाई कनेक्टिविटी (Air connectivity) उपलब्ध कराने वाला भारत का एकमात्र एयरपोर्ट बन गया है।

पढ़ें :- आसमान में अचानक बंद हो गया इंडिगो फ्लाइट का इंजन, दिल्ली में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Advertisement